कार्बन एवं उसके यौगिक
परिचय (Introduction)
कार्बन – यह एक साधारण तत्व नहीं, बल्कि समस्त जीवन का आधार है । भूपर्पटी में मात्र 0.02% उपस्थिति के बावजूद, कार्बन ने लाखों यौगिकों की रचना की है जो अन्य सभी तत्वों के संयुक्त यौगिकों से भी अधिक हैं । आपके शरीर की कोशिकाएं, भोजन की थाली में रोटी-सब्जी, पहने हुए कपड़े, हाथ में पकड़ी किताब, और यहां तक कि आपके द्वारा ली जाने वाली दवाएं – सब कार्बन यौगिकों पर आधारित हैं । CBSE कक्षा 10 विज्ञान का अध्याय 4 "कार्बन एवं उसके यौगिक" न केवल बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है (8-10 अंक), बल्कि यह आपको कार्बनिक रसायन की मजबूत नींव भी देता है । इस अध्याय में आप सीखेंगे कि कार्बन की चतुःसंयोजकता और श्रृंखलन गुण कैसे असीमित यौगिक बनाते हैं, सहसंयोजी आबंध कैसे बनते हैं, प्रकार्यात्मक समूह यौगिकों को विशिष्ट गुण कैसे प्रदान करते हैं, और एथनॉल-एथेनॉइक अम्ल जैसे दैनिक जीवन के महत्वपूर्ण यौगिक कैसे कार्य करते हैं । साबुन की सफाई क्रियाविधि से लेकर वनस्पति घी बनाने की प्रक्रिया तक – यह अध्याय विज्ञान को जीवन से जोड़ता है। यह ब्लॉग आपको संपूर्ण सिद्धांत के साथ-साथ MCQ, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का complete package प्रदान करता है, जिससे आपकी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को मजबूत बनाया जा सके.
सहसंयोजी आबंध
कार्बन की परमाणु संख्या 6 है और इसके बाह्यतम कोश में 4 इलेक्ट्रॉन होते हैं । कार्बन न तो C⁴⁺ धनायन (अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता) और न ही C⁴⁻ ऋणायन (6 प्रोटॉन के लिए 10 इलेक्ट्रॉन रखना मुश्किल) बना सकता है ।
समाधान: कार्बन अपने संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी करके सहसंयोजी आबंध बनाता है । इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से दोनों परमाणु उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करते हैं।
सहसंयोजी आबंधों के उदाहरण
हाइड्रोजन अणु (H₂): दो हाइड्रोजन परमाणु एक-एक इलेक्ट्रॉन की साझेदारी कर एकल आबंध बनाते हैं ।
ऑक्सीजन अणु (O₂): प्रत्येक ऑक्सीजन परमाणु (L कोश में 6 इलेक्ट्रॉन) दो इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी कर द्विआबंध बनाता है ।
नाइट्रोजन अणु (N₂): प्रत्येक नाइट्रोजन परमाणु तीन इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी कर त्रिआबंध बनाता है ।
मेथेन (CH₄): कार्बन अपने चार संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी चार हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ करता है ।
CHAPTER 2 COMPLETE! Part 4 = सामूहिक अपनेपन की भावना
कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति
कार्बन यौगिकों की संख्या लाखों में है – अन्य सभी तत्वों के यौगिकों से अधिक । इसके दो प्रमुख कारण हैं:
1. श्रृंखलन (Catenation): कार्बन में अपने ही परमाणुओं के साथ लंबी, शाखित या चक्रीय श्रृंखलाएं बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है । कार्बन-कार्बन आबंध अत्यधिक प्रबल और स्थायी होता है।
2. चतुःसंयोजकता: कार्बन की संयोजकता 4 होने के कारण यह हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, क्लोरीन आदि के साथ विविध यौगिक बनाता है ।
संतृप्त और असंतृप्त यौगिक
संतृप्त यौगिक (Alkanes): कार्बन परमाणुओं के बीच केवल एकल आबंध होते हैं। ये कम अभिक्रियाशील होते हैं। उदाहरण: मेथेन (CH₄), एथेन (C₂H₆), प्रोपेन (C₃H₈) ।
असंतृप्त यौगिक: कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि या त्रि-आबंध होते हैं। ये अधिक अभिक्रियाशील होते हैं ।
· Alkenes (ऐल्कीन): द्विआबंध युक्त। उदाहरण: एथीन (C₂H₄)
· Alkynes (ऐल्काइन): त्रि-आबंध युक्त। उदाहरण: एथाइन (C₂H₂)
संरचनात्मक समावयव
समान
आणविक सूत्र लेकिन विभिन्न
संरचनाओं वाले यौगिक संरचनात्मक
समावयव कहलाते हैं ।
उदाहरण: C₄H₁₀ के दो समावयव
– सामान्य ब्यूटेन (सीधी श्रृंखला) और
आइसोब्यूटेन (शाखित श्रृंखला)।
कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 3: धातु एवं अधातु | Complete Notes + MCQ + PYQ
प्रकार्यात्मक समूह
हाइड्रोकार्बन में हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करने वाले विषम परमाणु या परमाणु समूह प्रकार्यात्मक समूह कहलाते हैं । ये यौगिक को विशिष्ट गुण प्रदान करते हैं:
|
प्रकार्यात्मक समूह |
सूत्र |
यौगिक का प्रकार |
|
हैलो (Cl, Br) |
—Cl, —Br |
हैलोऐल्केन |
|
हाइड्रॉक्सिल |
—OH |
एल्कोहल |
|
एल्डिहाइड |
—CHO |
ऐल्डिहाइड |
|
कीटोन |
>C=O |
कीटोन |
|
कार्बोक्सिलिक अम्ल |
—COOH |
कार्बोक्सिलिक अम्ल |
Chapter 2 (Part 3) का सबसे SCORING topic ! “सविनय अवज्ञा आंदोलन की ओर
समजातीय श्रेणी
यौगिकों की वह श्रृंखला जिसमें एक ही प्रकार का प्रकार्यात्मक समूह हो और उत्तरोत्तर सदस्यों में —CH₂— इकाई का अंतर हो, समजातीय श्रेणी कहलाती है ।
उदाहरण (एल्कोहल):
· CH₃OH (मेथेनॉल)
· C₂H₅OH (एथेनॉल)
· C₃H₇OH (प्रोपेनॉल)
· C₄H₉OH (ब्यूटेनॉल)
विशेषताएं: आणविक द्रव्यमान बढ़ने पर गलनांक/क्वथनांक बढ़ता है, लेकिन रासायनिक गुण समान रहते हैं ।
Class 10 Science chapter: “अम्ल, क्षारक एवं लवण (Acids, Bases and Salts)”
कार्बनिक यौगिकों की नामपद्धति
(i) कार्बन परमाणुओं की संख्या गिनें (1=मेथ, 2=एथ, 3=प्रोप, 4=ब्यूट, 5=पेन्ट, 6=हेक्स)
(ii) प्रकार्यात्मक समूह के अनुसार पूर्वलग्न या अनुलग्न जोड़ें:
· एल्कोहल: -ol (प्रोपेनॉल)
· ऐल्डिहाइड: -al (प्रोपेनैल)
· कीटोन: -one (प्रोपेनोन)
· कार्बोक्सिलिक अम्ल: -oic acid (प्रोपेनॉइक अम्ल)
(iii) असंतृप्त यौगिकों में: -ene (द्विआबंध),
-yne (त्रि-आबंध)
Chapter 1 "रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण" complete किया?
कार्बन यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म
1. दहन
कार्बन और इसके यौगिक ऑक्सीजन में जलकर CO₂, H₂O, ऊष्मा और प्रकाश देते हैं:
· C + O₂ → CO₂ + ऊष्मा
· CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O + ऊष्मा
संतृप्त हाइड्रोकार्बन: स्वच्छ नीली ज्वाला
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: पीली कज्जली ज्वाला (अपूर्ण दहन
2. ऑक्सीकरण
एल्कोहल को क्षारीय KMnO₄ या अम्लीकृत K₂Cr₂O₇ द्वारा कार्बोक्सिलिक अम्ल में ऑक्सीकृत किया जाता है:
CH₃CH₂OH + [O] → CH₃COOH
3. संकलन अभिक्रिया (हाइड्रोजनीकरण)
Ni/Pd उत्प्रेरक की उपस्थिति में असंतृप्त हाइड्रोकार्बन H₂ जोड़कर संतृप्त हाइड्रोकार्बन बनाते हैं:
CH₂=CH₂ + H₂ (Ni उत्प्रेरक) → CH₃—CH₃
उपयोग: वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण (वनस्पति घी बनाना)।
4. प्रतिस्थापन अभिक्रिया
सूर्य के प्रकाश में संतृप्त हाइड्रोकार्बन क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करते हैं:
CH₄ + Cl₂ (सूर्य प्रकाश) → CH₃Cl + HCl
महत्वपूर्ण कार्बन यौगिक
एथनॉल (C₂H₅OH)
गुणधर्म:
· कक्ष ताप पर द्रव
· जल में पूर्णतः मिश्रणीय
· अच्छा विलायक
उपयोग: एल्कोहल पेय, औषधियां (टिंचर आयोडीन, कफ सीरप), ईंधन
अभिक्रियाएं:
(i) सोडियम से: 2Na + 2C₂H₅OH → 2C₂H₅O⁻Na⁺ + H₂
(ii)
निर्जलीकरण (443K, सांद्र
H₂SO₄):
C₂H₅OH →
C₂H₄ + H₂O
एथेनॉइक अम्ल (CH₃COOH)
गुणधर्म:
· 3-4% विलयन = सिरका (अचार में परिरक्षक)
· गलनांक 290K (ठंड में जम जाता है → ग्लैशल ऐसीटिक अम्ल)
· दुर्बल अम्ल
अभिक्रियाएं:
(i)
एस्टरीकरण (सांद्र H₂SO₄ उत्प्रेरक):
CH₃COOH + C₂H₅OH
→ CH₃COOC₂H₅ + H₂O
(मृदु गंध वाला एस्टर – इत्र, स्वाद)
(ii) क्षारक से: NaOH + CH₃COOH → CH₃COONa + H₂O
(iii)
कार्बोनेट/बाइकार्बोनेट से:
2CH₃COOH + Na₂CO₃
→ 2CH₃COONa + H₂O + CO₂
Chapter 1 – "राष्ट्रवाद और साम्राज्यवाद (nationalism & Imperalism)
साबुन और अपमार्जक
साबुन: लंबी श्रृंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के Na/K लवण ।
मिसेल निर्माण: साबुन के अणु का एक सिरा जलरागी (आयनिक) और दूसरा जलविरागी (हाइड्रोकार्बन) होता है। जल में ये मिसेल बनाते हैं जिसमें तैलीय मैल केंद्र में फंस जाता है और जल से धुल जाता है ।
साबुन की सीमा: कठोर जल (Ca²⁺, Mg²⁺ युक्त) में अघुलनशील स्कम बनाता है ।
अपमार्जक: लंबी श्रृंखला वाले सल्फोनिक अम्ल/अमोनियम लवण। कठोर जल में भी प्रभावी ।
Class 10 History (NCERT) | Chapter 1: “राष्ट्र की दृश्य कल्पना”
MCQ (PYQ)
1. कार्बन की परमाणु संख्या 6 है। इसके बाह्यतम कोश में कितने इलेक्ट्रॉन हैं?
· (a) 2
· (b) 4
· (c) 6
· (d) 8
उत्तर: (b) 4
2. निम्न में से कौन सा सहसंयोजी यौगिक है?
· (a) NaCl
· (b) MgO
· (c) CH₄
· (d) CaCl₂
उत्तर: (c) CH₄
3. संतृप्त हाइड्रोकार्बन का सामान्य सूत्र है:
· (a) CₙH₂ₙ
· (b) CₙH₂ₙ₊₂
· (c) CₙH₂ₙ₋₂
· (d) CₙHₙ
उत्तर: (b) CₙH₂ₙ₊₂
4. एथीन (C₂H₄) में कार्बन परमाणुओं के बीच कौन सा आबंध है?
· (a) एकल आबंध
· (b) द्विआबंध
· (c) त्रि-आबंध
· (d) कोई आबंध नहीं
उत्तर: (b) द्विआबंध
5. एल्कोहल का प्रकार्यात्मक समूह है:
· (a) —CHO
· (b) —COOH
· (c) —OH
· (d) >C=O
उत्तर: (c) —OH
6. CH₃COOH का IUPAC नाम है:
· (a) मेथेनॉइक अम्ल
· (b) एथेनॉइक अम्ल
· (c) प्रोपेनॉइक अम्ल
· (d) ब्यूटेनॉइक अम्ल
उत्तर: (b) एथेनॉइक अम्ल
7. वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण में कौन सा उत्प्रेरक उपयोग होता है?
· (a) Fe
· (b) Ni
· (c) Pt
· (d) Cu
उत्तर: (b) Ni
8. एथनॉल का गलनांक है:
· (a) 156 K
· (b) 290 K
· (c) 351 K
· (d) 391 K
उत्तर: (a) 156 K
9. साबुन के मिसेल में तैलीय मैल कहां स्थित होता है?
· (a) सतह पर
· (b) केंद्र में
· (c) जल में घुला हुआ
· (d) कहीं नहीं
उत्तर: (b) केंद्र में
10. एस्टर का निर्माण किसके बीच होता है?
· (a) अम्ल + क्षार
· (b) अम्ल + एल्कोहल
· (c) एल्कोहल + क्षार
· (d) धातु + अधातु
उत्तर: (b) अम्ल + एल्कोहल
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. सहसंयोजी यौगिकों के गलनांक/क्वथनांक कम क्यों होते हैं?
उत्तर: सहसंयोजी यौगिकों में अणुओं के भीतर तो प्रबल आबंध होता है, लेकिन अंतर-आण्विक बल दुर्बल होते हैं । इन दुर्बल बलों को तोड़ने के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए इनके गलनांक और क्वथनांक आयनिक यौगिकों की तुलना में बहुत कम होते हैं । उदाहरण: मेथेन का क्वथनांक 111K है।
2. हीरा और ग्रेफाइट के गुणधर्मों में अंतर क्यों है?
उत्तर:
|
हीरा |
ग्रेफाइट |
|
प्रत्येक कार्बन परमाणु 4 अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा (दृढ़ त्रिआयामी संरचना) |
प्रत्येक कार्बन 3 अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा (षट्कोणीय परतें) |
|
सबसे कठोर पदार्थ |
चिकना और फिसलनशील |
|
विद्युत का कुचालक |
विद्युत का सुचालक |
दोनों के रासायनिक गुण समान हैं क्योंकि दोनों शुद्ध कार्बन हैं।
3. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन से कज्जली ज्वाला क्यों निकलती है?
उत्तर: असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन का प्रतिशत अधिक होता है । जब वायु की आपूर्ति सीमित हो तो अपूर्ण दहन होता है और कार्बन के कण (कज्जल) बनते हैं जो पीली ज्वाला देते हैं । संतृप्त हाइड्रोकार्बन पर्याप्त ऑक्सीजन में पूर्णरूप से जलकर स्वच्छ नीली ज्वाला देते हैं।
4. वनस्पति तेल को वनस्पति घी में कैसे बदला जाता है?
उत्तर: वनस्पति तेलों में लंबी असंतृप्त कार्बन श्रृंखलाएं होती हैं । निकैल उत्प्रेरक की उपस्थिति में इन असंतृप्त तेलों में हाइड्रोजन गैस का संकलन (हाइड्रोजनीकरण) किया जाता है:
असंतृप्त तेल + H₂ (Ni उत्प्रेरक) → संतृप्त वसा (वनस्पति घी)
यह प्रक्रिया द्वि-आबंधों को एकल आबंधों में बदल देती है।
5. एथनॉल और एथेनॉइक अम्ल में अंतर कैसे करेंगे?
उत्तर:
परीक्षण: दोनों में NaHCO₃ (सोडियम बाइकार्बोनेट) मिलाएं।
प्रेक्षण:
- एथेनॉइक अम्ल: तेजी से CO₂ गैस के बुलबुले निकलते हैं
CH₃COOH + NaHCO₃ → CH₃COONa + H₂O + CO₂↑
एथनॉल: कोई अभिक्रिया नहीं होती
पुष्टि: निकली गैस को चूने के पानी में प्रवाहित करने पर वह दूधिया हो जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. कार्बन में यौगिक बनाने की विशाल क्षमता क्यों होती है? कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति को विस्तार से समझाइए।
उत्तर:
कार्बन के यौगिकों की संख्या लाखों में है जो अन्य सभी तत्वों के यौगिकों से अधिक है । इसके निम्न कारण हैं:
1.
श्रृंखलन (Catenation):
कार्बन में अपने ही परमाणुओं के साथ आबंध बनाकर लंबी श्रृंखलाएं बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है । ये श्रृंखलाएं निम्न प्रकार की हो सकती हैं:
· सीधी श्रृंखला: C—C—C—C—C
· शाखित श्रृंखला: C—C—C(C)—C
· चक्रीय संरचना: साइक्लोहेक्सेन, बेंजीन
कार्बन-कार्बन आबंध अत्यधिक प्रबल (छोटा आकार के कारण) और स्थायी होता है । सिलिकॉन भी श्रृंखला बना सकता है लेकिन केवल 7-8 परमाणुओं तक और वे अति अभिक्रियाशील होते हैं।
2.
चतुःसंयोजकता:
कार्बन की संयोजकता 4 होने के कारण यह:
· कार्बन के 4 अन्य परमाणुओं से जुड़ सकता है
· H, O, N, S, Cl आदि के साथ विविध यौगिक बनाता है
· विशेष गुणों वाले यौगिक बनते हैं जो प्रकार्यात्मक समूह पर निर्भर करते हैं
3.
आबंध की प्रकृति:
कार्बन एकल, द्वि या त्रि-आबंध बना सकता है:
· एकल आबंध: संतृप्त यौगिक (कम अभिक्रियाशील)
· द्वि/त्रि-आबंध: असंतृप्त यौगिक (अधिक अभिक्रियाशील)
4.
प्रबल आबंध निर्माण:
कार्बन का छोटा आकार इलेक्ट्रॉनों के सहभागी युग्मों को नाभिक के पास मजबूती से रखता है । इसलिए C-C, C-H, C-O, C-N आदि आबंध अत्यंत प्रबल और स्थायी होते हैं।
2. CO₂ और H₂O की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए। मेथेन (CH₄) और एथाइन (C₂H₂) की संरचना भी समझाइए।
उत्तर:
1. कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂):
· C की संयोजकता = 4, O की संयोजकता = 2
· C को अष्टक पूर्ण करने के लिए 4 इलेक्ट्रॉन चाहिए
· प्रत्येक O को 2 इलेक्ट्रॉन चाहिए
· C दोनों O के साथ द्विआबंध बनाता है:
O=C=O
2. जल (H₂O):
· O की संयोजकता = 2, H की संयोजकता = 1
· O दो H परमाणुओं के साथ एकल आबंध बनाता है:
H—O—H
3.
मेथेन (CH₄):
कार्बन (संयोजकता 4) चार हाइड्रोजन परमाणुओं के साथ चार एकल आबंध बनाता है:
H |H—C—H | H
4.
एथाइन (C₂H₂):
दो कार्बन परमाणुओं के बीच त्रि-आबंध होता है:
H—C≡C—H
प्रत्येक कार्बन की संयोजकता: 3 (त्रि-आबंध) + 1 (H से) = 4 (संतुष्ट)
3. एथनॉल के गुणधर्म और अभिक्रियाओं को विस्तार से समझाइए। इसके उपयोग बताइए।
उत्तर:
एथनॉल (C₂H₅OH) के भौतिक गुणधर्म:
· कक्ष ताप पर द्रव अवस्था
· गलनांक: 156K, क्वथनांक: 351K
जल में किसी भी अनुपात में घुलनशील
अच्छा विलायक
तनु मात्रा में भी नशा लाता है
रासायनिक अभिक्रियाएं:
(i) सोडियम के साथ अभिक्रिया:
2Na
+ 2CH₃CH₂OH →
2CH₃CH₂O⁻Na⁺ + H₂↑
(सोडियम एथॉक्साइड)
हाइड्रोजन गैस निकलती है जो जलती हुई 'पॉप' ध्वनि के साथ जलती है।
(ii) निर्जलीकरण (443K, सांद्र H₂SO₄):
CH₃CH₂OH
→ CH₂=CH₂
+ H₂O
(एथीन - असंतृप्त हाइड्रोकार्बन)
H₂SO₄ निर्जलीकारक का कार्य करता है।
(iii) ऑक्सीकरण:
CH₃CH₂OH
+ [O] (क्षारीय KMnO₄) →
CH₃COOH
(एथेनॉइक अम्ल)
उपयोग:
1. एल्कोहल पेय पदार्थों में (हानिकारक)
2. औषधियों में विलायक (टिंचर आयोडीन, कफ सीरप, टॉनिक)
3. ईधन के रूप में (गन्ने के रस से बनाया जाता है)
4. रासायनिक उद्योगों में विलायक
सावधानी: शुद्ध एथनॉल की थोड़ी मात्रा भी घातक हो सकती है। लंबे समय तक सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं ।
4. एथेनॉइक अम्ल के गुणधर्म, अभिक्रियाएं और उपयोग विस्तार से बताइए। यह दुर्बल अम्ल क्यों है?
उत्तर:
एथेनॉइक अम्ल (CH₃COOH) के भौतिक गुणधर्म:
· सामान्य नाम: ऐसीटिक अम्ल
· 3-4% विलयन = सिरका (अचार में परिरक्षक)
गलनांक: 290K (ठंड में जम जाता है → ग्लैशल ऐसीटिक अम्ल)
· तीखी गंध
दुर्बल अम्ल क्यों?
खनिज अम्ल (HCl, H₂SO₄)
पूर्णतः आयनीकृत होते हैं, लेकिन एथेनॉइक अम्ल आंशिक रूप से आयनीकृत होता है । लिटमस परीक्षण में तो यह अम्ल सूचित होता है, लेकिन सार्वत्रिक सूचक से pH मान HCl से अधिक (कम अम्लीय) होता है।
रासायनिक अभिक्रियाएं:
(i) एस्टरीकरण (सांद्र H₂SO₄ उत्प्रेरक):
CH₃COOH + C₂H₅OH
→ CH₃COOC₂H₅ + H₂O
(एथिल ऐसीटेट - मृदु गंध वाला एस्टर)
एस्टर का उपयोग इत्र और स्वाद उत्पन्न करने में होता है ।
(ii) साबुनीकरण:
CH₃COOC₂H₅ + NaOH → C₂H₅OH + CH₃COONa
(iii) क्षारक के साथ:
NaOH
+ CH₃COOH → CH₃COONa
+ H₂O
(सोडियम ऐसीटेट)
(iv) कार्बोनेट के साथ:
2CH₃COOH + Na₂CO₃ → 2CH₃COONa + H₂O + CO₂↑
(v) बाइकार्बोनेट के साथ:
CH₃COOH + NaHCO₃ → CH₃COONa + H₂O + CO₂↑
CO₂ गैस के बुलबुले निकलते हैं जो चूने के पानी को दूधिया कर देते हैं।
उपयोग:
1. सिरका के रूप में (अचार परिरक्षण)
2. रासायनिक उद्योगों में
3. एस्टर निर्माण (इत्र, स्वाद)
5. साबुन कैसे कार्य करता है? मिसेल निर्माण और सफाई प्रक्रिया को विस्तार से समझाइए। कठोर जल में साबुन की समस्या और अपमार्जक का समाधान बताइए।
उत्तर:
साबुन की संरचना:
साबुन लंबी श्रृंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के Na/K लवण होते हैं । उदाहरण: C₁₇H₃₅COO⁻Na⁺
साबुन के अणु की विशेषता:
· जलरागी सिरा (Hydrophilic): आयनिक भाग (—COO⁻Na⁺) जो जल में घुलनशील
जलविरागी सिरा (Hydrophobic): हाइड्रोकार्बन श्रृंखला जो तेल में घुलनशील
मिसेल निर्माण:
जल में साबुन के अणु विशेष व्यवस्था में गुच्छे बनाते हैं जिसे मिसेल कहते हैं:
· जलविरागी पूंछ (हाइड्रोकार्बन) केंद्र की ओर
· जलरागी सिरा (आयनिक) बाहर की ओर जल में
सफाई प्रक्रिया:
1. साबुन का जलविरागी सिरा तैलीय मैल से जुड़ता है
2. जलरागी सिरा जल की ओर रहता है
3. मिसेल में तैलीय मैल केंद्र में फंस जाता है
4. आयन-आयन विकर्षण के कारण मिसेल विलयन में कोलॉइड के रूप में रहते हैं
5. जल से धोने पर मैल साफ हो जाता है
कठोर जल में साबुन की समस्या:
कठोर जल में Ca²⁺
और Mg²⁺
आयन होते हैं। साबुन इनसे अभिक्रिया कर अघुलनशील पदार्थ (स्कम) बनाता है:
2C₁₇H₃₅COO⁻Na⁺ + Ca²⁺ → (C₁₇H₃₅COO⁻)₂Ca²⁺↓ + 2Na⁺
परिणाम: साबुन की बर्बादी, झाग नहीं बनता, कपड़ों पर स्कम जमा।
अपमार्जक (Detergent) - समाधान:
अपमार्जक लंबी श्रृंखला वाले सल्फोनिक अम्ल/अमोनियम लवण होते हैं । इनका आवेशित सिरा Ca²⁺/Mg²⁺ के साथ अघुलनशील पदार्थ नहीं बनाता। इसलिए ये कठोर जल में भी प्रभावी होते हैं ।
निष्कर्ष (Conclusion)
कार्बन एवं उसके यौगिक अध्याय ने आपको कार्बनिक रसायन की अद्भुत दुनिया से परिचित कराया । कार्बन की श्रृंखलन क्षमता, चतुःसंयोजकता, सहसंयोजी आबंध निर्माण, प्रकार्यात्मक समूहों की विविधता, और समजातीय श्रेणी जैसी अवधारणाएं न केवल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में बल्कि कक्षा 11-12 के कार्बनिक रसायन और प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET, JEE, SSC, RRB) में भी आधारशिला का काम करती हैं। इस ब्लॉग में दिए गए सभी MCQ, VSA, SA और LA प्रश्नों को हल करें और अपने उत्तरों को आरेख/संरचनाओं के साथ स्पष्ट करने का अभ्यास करें। याद रखें – कार्बनिक रसायन केवल रटने का विषय नहीं, बल्कि समझने और अभ्यास का विषय है। जितना अधिक आप संरचनाएं बनाएंगे और अभिक्रियाओं को समझेंगे, उतना ही यह अध्याय सरल और रोचक बनता जाएगा। कार्बन ने प्रकृति में जीवन की रचना की है – अब आपकी बारी है इसके रसायन को समझकर अपनी परीक्षा में शानदार अंक लाने की।
Download PDF of This Chapter: Click Here.
क्या यह नोट्स आपके लिए helpful रहे? नीचे comment में बताएं!
अगर आपको इस chapter में कोई doubt है या आप किसी specific topic को और detail में समझना चाहते हैं, तो comment करें।
📌 इस post को bookmark करें ताकि exam से पहले quick revision कर सकें।
👉 अपने दोस्तों के साथ share करें जो Class 10 CBSE Board Exam की तैयारी कर रहे हैं।
30 Days Study Planner
30
दिनों में अपनी पढ़ाई को सही direction देने के लिए 30-Day Study Planner डाउनलोड करें—
इसमें:
👉 30 Days’
Time table
👉 daily
targets,
👉 4 Revision
slots,
👉 MCQ
test log,
👉 Error
log,
👉
और एक Wellness Checker दी गई है ताकि आपकी तैयारी consistency के साथ हो और syllabus time पर complete हो सके।
👉
डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें: यहाँ से 30-Day
Study Planner डाउनलोड करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें